👑

Kosare Maharaj

Founder National President, Manav Hit Kalyan Seva Sanstha

★ ★ ★ ★ ★
👑

Breaking News

🚨 BREAKING NEWS
🌐 हमारी वेबसाइट www.kosaremaharaj.com अब पूरे तरीके से अपडेट हो चुकी है | आप लोग इस वेबसाइट से धर्म, अध्यात्म, प्रेरणादायी विचार, शुभेच्छा संदेश एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं | 🙏 आपकी सेवा में सदैव हाजिर हैं — Kosare Maharaj

प्रत्येक कर्म एक बीज के समान होता है, जैसा बोओगे वैसा ही फल पाओगे | प्रेरणादायी विचार | Kosare Maharaj

kosaremaharaj

प्रत्येक कर्म बीज के सामान होता है और जैसा आप बीज बोएंगे वैसा ही फल पाएंगे : Kosare Maharaj 

प्रत्येक कर्म बीज के सामान होता है और जैसा आप बीज बोएंगे वैसा ही फल पाएंगे : Kosare Maharaj


                          कर्म ही हमारा परिचय है और इस कर्म को पूरी ईमानदारी से निभाना हमारे जीवन की परीक्षा है।
कर्म अर्थात क्रिया चाहे व्यक्ति शारीरिक रूप से कोई कार्य करें या मानसिक रूप से या फिर व्यक्तिगत रूप से अच्छे क्रिया का अच्छा परिणाम व गलत क्रिया का बुरा परिणाम अवश्य होता है और इस परिणाम रूपी फल के प्रभाव को कर्म कहते हैं।

                  ईश्वर ने हर व्यक्ति को दो हाथ, दो पैर और एक मुंह देकर इस पृथ्वी पर भेजा है, जिसके द्वारा हम अपने कार्यों को संपन्न कर अपनी जरूरतों को पूर्ण करते हैं क्योंकि कर्म ही पूजा है बिना कर्म के हमारा जीवन असफल है।

                 जो भी व्यक्ति अपने कार्य से प्यार करता है और अपने कार्य को मन लगाकर करता है वह जीवन में सफलता को प्राप्त करता है। कर्म ही जीवन का सार है बिना कर्म के जीवन बेकार है। इसीलिए हर व्यक्ति को अपने कर्म को प्रधानता देनी चाहिए क्योंकि बिना कर्म किए जीवन का कोई व्यक्तित्व और अस्तित्व नहीं है।

               कर्म ही जीवन का मुख्य उद्देश्य है बिना फल की चिंता किए अपने कार्य को करते जाइए क्योंकि जो व्यक्ति अपने कर्म को सम्मान देता है जिंदगी उस व्यक्ति को सम्मान देने लायक बनाती है।
प्रत्येक कर्म बीज के सामान होता है और जैसा आप बीज बोएंगे वैसा ही फल पाएंगे।

               कर्म करने से ही किस्मत बनती है और जीवन का यही रहस्य है। व्यक्ति के कर्म उसकी हाथों में ही होते हैं किस्मत का बनना और बिगड़ना इंसान के अपने हाथ में होता है नसीब को दोष देने से कोई लाभ नहीं है।

               हर व्यक्ति को अपने कर्म करने की पूरी आजादी है किंतु कर्म के परिणामों का चुनाव उसके हाथ में नहीं है। इसीलिए कहा जाता है कि व्यक्ति को अपने कर्म सच्चे और अच्छे करने चाहिए ताकि उसके परिणाम भी हमेशा लाभदायक हो क्योंकि आप जैसा कर्म करते हैं वैसा ही फल आपको परिणाम स्वरूप प्राप्त होता है। कर्म वह आईना है जो हमारा असली चेहरा हमें दिखाता है
( कोसारे महाराज ) 


 कोसारे महाराज :- संस्थापक व राष्ट्रीय अध्य्क्ष

मानव हित कल्याण सेवा संस्था नागपुर

 

हमारी नई वेबसाइट में आपका स्वागत हैं

https://www.kosaremaharaj.com

You May Also Like 

--

Tags

About Us

“Kosare Maharaj Official website delivers spiritual, social, economic and political insights with practical solutions inspiring awareness and positive societal transformation.”
🚀 Developed & Managed by Kosare Maharaj