मैं पढ़ाने वाला नहीं बल्कि जगाने वाला हूँ।
: Kosare Maharaj
इस संसार में हमें जो भी प्राप्त होता हैं इनमें से सबसे बड़ी और मूल्यवान चीज शिक्षा है। शिक्षा हमारे आने वाले कल को सुरक्षित बनाती हैं। इसके द्वारा ही मनुष्य के अंदर मानवीय गुणों का विकास होता है। ज्ञान से ही हम किसी परेशानी का समाधान कर सकते हैं। ये हमारे अंदर आत्मविश्वास, आत्मबल और कर्तव्यों का बोध कराती है। मैं पढ़ाने वाला नहीं बल्कि जगाने वाला हूँ।इसके द्वारा ही हमें अपने अधिकारों का ज्ञान और समाज में सम्मान मिलता है। जिसे हम सुख और शांति के साथ अपना जीवन यापन कर सके। ज्ञान एक मनुष्य की जन्मजात गुणों और शक्तियों को निखारती है।इसके द्वारा ही एक व्यक्ति के भीतर ज्ञान एवं कौशल की वृद्धि होती है। ज्ञान के माध्यम से व्यक्ति अपने प्रतिभा को उजागर करता है और समाज में एक सभ्य, योग्य और व्यवहार कुशल नागरिक बनता है। ज्ञान एक ऐसी खुशबू है जो केवल मनुष्य को ही नहीं बल्कि पूरे समाज को सुगंधित करती हैं। सेवा करना शायद मनुष्य की जन्मजात प्रकृति है। हम दूसरे के लिए कुछ अच्छा करके, उनके चेहरे पर मुस्कान लाकर अपने दिल में सुकून महसूस करते हैं। शायद ही कोई इन्सान होगा जो अपने आसपास के लोगों को खुश न देखना चाहता हो। लेकिन अकसर हम खुद को दायरों में कैद कर लेते हैं और फिर तमाम ज़िन्दगी उन दायरों से बाहर नहीं निकल पाते। अपना परिवार, अपना खानदान, अपना गाँव या मोहल्ला, अपना इलाका…. ये सब वो दायरे हैं जिसमें हम बंधे रहते हैं। लेकिन, कुछ लोग होते हैं जो इन दायरों को बड़ा करते हैं, फैलाते हैं।इस हद तक कि उस दायरे में वो तमाम इन्सान भी शामिल हो जाते हैं, जिन्हें अन्यथा हम पराया मानते हैं। ऐसे व्यक्तियों के लिए अपना निजी कुछ नहीं रह जाता, जो होता है वो सबका हो जाता है और इन्हें हम समाज सेवी कहने लगते हैं। हर तबके का उत्थान जरूरी है हर ग़रीब का सम्मान जरूरी है भगवान होना तो दूर की बात है बनना इंसान को इंसान जरूरी है। परोपकार करना दूसरों की सेवा करना और उसमें जरा भी अहंकार न करना यही सच्ची शिक्षा और ज्ञान है।एकता मिटटी ने की तो इंट बनी, इंट ने की तो दिवार बनी, दिवार ने की तो घर बना, ये सब बेजान चीजें है, ये जब एक हो सकते है तो हम तो इन्सान है !! मोबाइल का उपयोग सिर्फ फोन लगाने सेल्फी खिचने के लिए नहीं बल्कि अपने समाज को जागरूत करने के लिए भी करे क्योंकि मिडीया अपनी नही है।( कोसारे महाराज )
Read More : How to make contact us page for blogger
कोसारे महाराज :- संस्थापक व राष्ट्रीय अध्य्क्ष मानव हित कल्याण सेवा संस्था नागपुर
हमारी वेबसाइट में आपका स्वागत हैं You May Also Like
--
|


