👑

Kosare Maharaj

Founder National President, Manav Hit Kalyan Seva Sanstha

★ ★ ★ ★ ★
👑

Breaking News

🚨 BREAKING NEWS
🌐 हमारी वेबसाइट www.kosaremaharaj.com अब पूरे तरीके से अपडेट हो चुकी है | आप लोग इस वेबसाइट से धर्म, अध्यात्म, प्रेरणादायी विचार, शुभेच्छा संदेश एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं | 🙏 आपकी सेवा में सदैव हाजिर हैं — Kosare Maharaj

समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं | भाई-बहन के पवित्र प्रेम का पर्व | Raksha Bandhan Wishes 2026 | Kosare Maharaj

kosaremaharaj
(1) My Facebook Page          (2) My YouTube Channel        (3) My Twitter Account   (4) Instagram Account

समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।



भाई के प्रति बहन का स्नेह एवं अटूट विश्वास तथा बहन के लिए भाई

 का प्रेम और रक्षा का दृढ़ संकल्प, यह पवित्र भावनाएं ही रक्षाबंधन

 को समस्त पर्वों में विशिष्ट बनाती हैं।

                   रक्षाबंधन केवल बहनों द्वारा भाइयों को राखी बांधने का त्योहार नहीं है बल्कि ये दिन उस कामना की याद दिलाता है जो बहन अपने भाई की सलामती के लिए करती हैं और उस संकल्प की जो भाई लेता है कि वह हमेशा अपनी बहन की प्रतिष्ठा की रक्षा करेगा। राखी का त्योहार भाई-बहन के लिए बहुत खास होता है। इस दिन घरों में एक बड़ा ही खुशनुमा माहौल होता है लेकिन अगर भाई-बहन एक-दूसरे से दूर रहते हैं तो त्योहार की खुशियों को फीका न पड़ने दें। रक्षाबंधन के दिन को और खास बनाने के लिए अपने भाई या बहन को भेजें ये प्यार भरे संदेश


भाई-बहन के प्यार का प्रतीक

              वैसे तो भाई-बहन का रिश्ता बहुत खास होता है, जिस तरह से वह एक-दूसरे की चिंता करते है, उसकी कोई तुलना नहीं की जा सकती है। भाई-बहन के बीच का रिश्ता अतुलनीय है, वे चाहे छोटी-छोटी बातों पर एक-दूसरे से कितना भी लड़ाई-झगड़ा करें, लेकिन फिर भी वह एक-दूसरे के लिए कुछ भी करने से पीछे नहीं हटते। जैसे-जैसे वह बड़े होते जाते हैं जीवन के विभिन्न समयों पर यह रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत होता जाता है। बड़े भाई अपनी बहनों की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, इसी तरह बड़ी बहनों द्वारा भी अपने छोटे भाइयों का मार्गदर्शन किया जाता है। भाई-बहन के इसी प्रेम के कारण यह विशेष पर्व मानाया जाता है, रक्षा बंधन का त्योहार हर भाई-बहन के लिए बहुत खास होता है। यह उनका एक-दूसरे के प्रति आपसी स्नेह, एकजुटता और विश्वास का प्रतीक है।
रक्षा-बंधन का महत्त्व

               रक्षाबन्धन के दिन राखी बाँधने की बहुत पुरानी परम्परा है। रक्षाबंधन एक रक्षा का रिश्ता होता है जहाँ पर सभी बहन और भाई एक दूसरे के प्रति प्रेम और कर्तव्य का पालन, रक्षा का दायित्व लेते हैं और ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ रक्षाबंधन का उत्सव मनाते हैं। जैन धर्म में भी राखी का बहुत महत्व होता है। यह बात जरूरी नहीं होती कि जिनको बहनें राखी बाँधे वे उनके सगे भाई हो, लडकियाँ सभी को राखी बाँध सकती हैं और सभी उनके भाई बन जाते हैं। इस दिन बहन भाई के लिए मंगल कामना करती हुई उसे राखी बाँधती है। भाई उसे हर स्थिति में रक्षा करने का वचन देता है। इस प्रकार रक्षा बंधन भाई बहन के पावन स्नेह का त्योहार है।

 

कोसारे महाराज :- संस्थापक व राष्ट्रीय अध्य्क्ष

मानव हित कल्याण सेवा संस्था नागपुर

 

हमारी वेबसाइट में आपका स्वागत हैं

https://www.kosaremaharaj.com

You May Also Like 

--

Kosare Maharaj

Founder, National President

Manav Hit Kalyan Seva Sanstha 


Contact : 9421778588

Web: https://www.kosaremaharaj.com


Follow me on 👍

Tags

About Us

“Kosare Maharaj Official website delivers spiritual, social, economic and political insights with practical solutions inspiring awareness and positive societal transformation.”
🚀 Developed & Managed by Kosare Maharaj