आपके अच्छे कर्म ही आपका भाग्य बदल सकते है
: Kosare Maharaj
जीवन में कुछ पाना है तो झुकना सीखिए कुएं में उतरने वाली बाल्टी झुकती है तब ही पानी लेकर आती है आपके अच्छे कर्म ही आपका भाग्य बदल सकते हैं। जिस प्रकार एक मोमबत्ती बिना आग के नहीं जल सकती, उसी प्रकार व्यक्ति आध्यात्मिक जीवन के बिना अधूरा है। जो बाहर की सुनता है वह बिखर जाता है, जो अपने अंदर की आवाज को सुनता है वह सवर जाता है, और आध्यात्मिकता अंदर से आती है। आध्यात्मिकता का मतलब यह नहीं की आप आँखें बंद करके बैठे रहें, बल्कि सत्कर्म करना ही आध्यात्मिकता है।
कोई व्यक्ति चाहें कितनी भी चीज़े दुनिया के ज्ञान को जान ले, चाहें वो इस संसार का संपूर्ण ज्ञान को जान ले। परन्तु इंसान स्वम् को नहीं जनता तो वह अज्ञानी के समान है। सप्ताह में सात वार होते हैं और आठवां वार है आपका परिवार। जबतक आठवां वार ठीक नहीं होगा आपके सातों वार बेकार हैं। आपको जो भी पल मिले हैं उनके लिए भगवान का शुक्रिया अदा करो।
अगर उपवास से भगवान खुश होते तो कई दिनों से भूखा वो भिखारी सबसे खुशनसीब इंसान होता उपवास अन्न का नहीं बुरे विचारों का करें बहुत से लोग भूखे हैं इसका मतलब यह नहीं कि भोजन की कमी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि मानव के दिलों में प्यार और देखभाल की कमी है।
ईश्वर तो कण-कण में है, फिर भी इंसान इन्हें मंदिरों, मस्जिदों, चर्च और गुरूद्वारों में ढूँढता हैं। जब कोई आपका हाथ और साथ दोनों छोड़ जाता है तो भगवान आपकी उंगली पकड़ने के लिए किसी न किसी को जरूर भेजता है। बुरा वक्त कभी भी बता कर नहीं आता, मगर सिखा समझा कर बहुत कुछ जाता हैं. दूसरों का भला कीजिये लाभ होगा क्यूंकि भला का उल्टा लाभ होता है दूसरों पर दया करोगे तो सदा याद किये जाओगे क्यूंकि दया का उल्टा याद होता है
जिस पर रहती है कृपा भगवान की,उसे चिंता नहीं रहती है किसी बात की. हमारा भाग्य हमारे हीं उन कर्मों का फल है, जिन कर्मों को हमने अतीत में किया है. उसी तरह हम आज जो कर्म कर रहे हैं, वो हमारे आने वाले कल को निर्धारित करेंगे. परिवार व्यक्ति का वह सुरक्षा कवच है जिसमें रहकर व्यक्ति सुख शांति का अनुभव करता है लोग रंग बदलते हैं और ऊपर वाला वक़्त बदलता है। लोग कहते की पैसा रखो, बुरे वक्त में काम आएगा। मैं कहता हूँ की ईश्वर पर विश्वाश रखो, बुरा वक्त कभी नहीं आएगा।
Read More : How to make contact us page for blogger
Read More : How to make contact us page for blogger
कोसारे महाराज :- संस्थापक व राष्ट्रीय अध्य्क्ष
मानव हित कल्याण सेवा संस्था नागपुर
हमारी वेबसाइट में आपका स्वागत हैं
You May Also Like
- https://www.kosaremaharaj.com/2022/11/understanding-the-mind.html
- https://www.kosaremaharaj.com/2022/10/Value-of-man.html
- https://www.kosaremaharaj.com/2022/10/Learn-discipline-from-kite.html
- https://www.kosaremaharaj.com/2022/10/The-existence-and-mystery-of-the-soul.html
- https://www.kosaremaharaj.com/2022/10/There-is-power-in-a-single-person.html
--
Kosare Maharaj |
|

