👑

Kosare Maharaj

Founder National President, Manav Hit Kalyan Seva Sanstha

★ ★ ★ ★ ★
👑

Breaking News

🚨 BREAKING NEWS
🔄 Latest posts loading...

परिवार और संगठन की सफलता का मूल मंत्र : सम्मान और समझदारी | By Kosare Maharaj

Kosare Maharaj
परिवार हो या संगठन,सभी में सफलता का कारण है एक दूसरे के विचारों को धैर्य से सुनना, समझना और सम्मान देना । परिवार में जब एक भी सदस्य स्वार्थी बन जाता है तो उस परिवार का बिखरना तय है । बिना भाई के साथ के जब रावण हार सकता है और भाई के साथ से श्रीराम जीत सकते हैं, तो हम किस घमंड में हैं सदा साथ रहिये, कोशिश करें कि परिवार कभी न टूटे । स्त्री की तारीफ कीजिये उसमें कोई शक नहीं है क्योंकि वह खुद का घर छोड़ कर आती है पर पुरुष भी कम तारीफ-ए-काबिल नहीं है जो अंजान स्त्री को खुद का पूरा घर सौंप देता है । जो लोग कहते हैं कि औरत का कोई घर नहीं होता माफ करना औरत के बिना कोई घर घर नहीं होता । औरत को कमअक्ल का ताना देने वाले लोग उसकी ज़रा सी अदा परअपनी अक्ल खो देते हैं । परिवार से बड़ा कोई धन नहीं, पिता से बड़ा कोई सलाहकार नहीं माँ की छाँव से बड़ी कोई दुनिया नहीं, भाई से अच्छा कोई भागीदार नहीं  बहन से अच्छा कोई शुभचिंतक नहीं, इसलिए परिवार से बड़ा कोई जीवन नहीं । जिंदगी का खूबसूरत लम्हा कौन सा होता है? जब आपका परिवार आपको दोस्त समझने लगे और आपके दोस्त आपको अपना परिवार ।
( कोसारे महाराज )
Kosare Maharaj

👤 Kosare Maharaj

संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष
मानव हित कल्याण सेवा संस्था (भारत)

Kosare Maharaj पिछले कई वर्षों से सामाजिक सेवा, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, योग, संविधान जागरूकता एवं जनहित विषयों पर प्रमाणिक एवं उपयोगी जानकारी साजा कर रहे हैं।

इस वेबसाइट का उद्देश्य नागरिकों तक विश्वसनीय एवं सरल भाषा में सरकारी जानकारी पहुँचाना है।

🎯 हमारा उद्देश्य
हर नागरिक तक सही, प्रमाणिक एवं अद्यतन सरकारी जानकारी सरल भाषा में पहुँचाना तथा समाज में जागरूकता बढ़ाना।

📢 इस पोस्ट को शेयर करें

About Us

“Kosare Maharaj Official website delivers spiritual, social, economic and political insights with practical solutions inspiring awareness and positive societal transformation.”
🚀 Developed & Managed by Kosare Maharaj